फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala NH 44: दिल्ली से हिमाचल जाने वाली बस का हुआ ब्रेकडाउन, वाहनों की लगी लंबी कतारें, यात्री परेशान

Tue, 09 May 2023 09:47 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

अंबाला एनएच 44 पर दिल्ली से हिमाचल जाने वाली बस खराब हो गई।  जिसके कारण लंबा जाम लग गया। मामले की जानकारी मिलते ही अंबाला ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर करीब डेढ़ घंटे की भारी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
खराब बस को ले जाती क्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से हिमाचल जाने वाले वोल्वो बस का सुबह छह बजे अचानक से अंबाला रेलवे ब्रिज पर ब्रेक डाउन हो गया। चालक ने जैसे-तैसे गाड़ी को बीच सड़क पर ही रोक दिया। इसके बाद काफी देर तक बस को चलाने की कोशिश की मगर बस शुरू नहीं हो सकी। लिहाजा अंबाला दिल्ली राजमार्ग पर जाम लग गया। जाम का सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई ताे जाम देखकर पुलिस के हाथ पांव भी फूल गए। आनन-फानन में क्रेन मंगाकर बस को डिवाइडर के पास एक तरफ किया गया जिससे यातायात सुचारू हो सका। मगर इस पूरी कोशिश में करीब दो घंटे का समय लग गया। इसती देर तक फंसे रहने के कारण ट्रकों और गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। 

विज्ञापन


सवारियों को दूसरी बस में भेजा 
जब तक बस को ठीक किया जा रहा था इतने में यात्रियों को देरी हो रही थी। लोगों को अपने गंतव्य तक समय से पहुंचना था। ऐसे में लोगों ने जब बस परिचालक को समस्या बताई तो उन्हें मौके पर ही दूसरी बस में बैठाकर अपने गंतव्य के लिए रवाना किया गया। तब जाकर लोगों ने चैन की सांस ली। वहीं दो घंटे तक जाम में फंसे रहे लोगों को भी बस को क्रेन की मदद से एक तरफ करने पर राहत नसीब हुई। हालांकि इसके बाद भी धीमे-धीमे कर ट्रैफिक चल रहा था।

मौके पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस
अंबाला दिल्ली राजमार्ग काफी व्यस्त राजमार्गों में से एक है। यहां हर दिन औसतन 70 हजार वाहन गुजरते हैं। ऐसे में यह मार्ग दिन हो या रात हर समय चलता रहता है इस कारण से इस पर अधिक लोड है। जैसे ही बस का ब्रैक डाउन हुआ तो मौके पर ट्रैफिक पुलिस पुलिस पहुंची। पहले तो ट्रैफिक पुलिस ने खुद मदद करने का प्रयास किया मगर इसके बाद क्रेन की मदद से बस को बीच सड़क से हटाया गया। इसके बाद ट्रेफिक सुचारू हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें