फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बुकिंग सुपरवाइजर ने असली लेकर चार यात्रियों को लौटाए 500 के नकली नोट

विज्ञापन
विज्ञापन
- सुपरवाइजर निलंबित, रेलवे ने जीआरपी व आरपीएफ को भी दी शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। कैंट रेलवे स्टेशन के यूटीएस काउंटर (अनारक्षित टिकट केंद्र) पर बुकिंग सुपरवाइजर ने चार श्रमिकों को 500 के असली नोट लेकर नकली पकड़ा दिए। इस मामले में बुकिंग सुपरवाइजर देवेंद्र यादव को मंगलवार को निलंबित कर दिया गया है। वहीं रेलवे की तरफ से जीआरपी व आरपीएफ को भी शिकायत दी गई है ताकि मामले की तह तक पहुंचा जा सके और संबंधित कर्मचारी के खिलाफ आगामी जांच हो सके। देवेंद्र पर पहले भी ऐसे आरोप लग चुके हैं।
रेलवे अधिकारी के अनुसार, सोमवार की रात लगभग 9 से 10 बजे के बीच स्टेशन के यूटीएस काउंटर पर बिहार जाने वाले श्रमिक जनरल टिकट लेने आए थे। उन्होंने जब 500 रुपये का नोट काउंटर पर बैठे कर्मचारी को दिया तो उसने यह कहकर वापिस कर दिया कि यह नकली हैं। ऐसा ही तीन अन्य लोगों के साथ भी हुआ। पीड़ित सदानंद पासवान, मंजा राम, कैलाश कुमार व अन्य का कहना है कि बुकिंग सुपरवाइजर ने असली नोट रख लिए और अपने पास से हमें नकली नोट पकड़ा दिए। चारों लोगों ने इस मामले की शिकायत उप स्टेशन अधीक्षक आप्रेटिंग से की, लेकिन यहां उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उन्होंने शिकायत वाणिज्य विभाग के अधिकारी से की।
विज्ञापन

इस शिकायत के बाद विभागीय अधिकारी तुरंत यूटीएस काउंटर पर पहुंचे और संबंधित कर्मचारी से पूछताछ की तो वो संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद मामले की जानकारी वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक को दी गई तो उन्होंने तुरंत प्रभाव से ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी को काउंटर से हटाने के निर्देश दे दिए। इसके बाद चारों पीड़ित श्रमिकों को 500 के असली नोट देकर रवाना किया गया और उनसे बाकायदा इस संबंध में लिखित शिकायत भी ली गई है।
विज्ञापन


यूटीएस काउंटर पर तैनात कर्मचारी के खिलाफ नकली नोट देने की शिकायत आई थी। संबंधित कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में आगामी जांच व कार्रवाई के लिए जीआरपी व आरपीएफ को शिकायत दी गई है।
- एनके झा, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें