फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अंबाला-दिल्ली इंटरसिटी के ठहराव के लिए भाकियू ने मंडल कार्यालय पर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। ट्रेन नंबर 14522 अंबाला-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस के मुस्तफाबाद रेलवे स्टेशन पर ठहराव को लेकर भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप ने वीरवार को अंबाला मंडल रेल कार्यालय के समक्ष धरना दिया। सूचना मिलते ही आरपीएफ की टुकड़ी मौके पर पहुंच गई। किसान यूनियन ने शांतिपूर्ण तरीके से धरना-प्रदर्शन जारी रखा।
विज्ञापन

यूनियन नेताओं ने बताया कि इस संबंध में पहले आठ जून को 15 ग्राम पंचायतों की मदद से रेलवे अधिकारियों को पत्र दिया गया था। रेलवे की तरफ से आश्वासन दिया गया था कि जल्द ही उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा। वहीं मंडल के एडीआरएम गुनिंदर सिंह नारंग को ज्ञापन सौंपा।
किसान यूनियन पदाधिकारियों ने चेताया कि अगर एक माह के अंदर इस मुद्दे पर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती तो फिर वो रेल पटरी पर बैठने को मजबूर हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि कोरोना काल से पहले अधिकांश ट्रेनें दुखेड़ी, केसरी, तंदवाल, बराड़ा, मुस्तफाबाद रेलवे स्टेशन पर रुकती थी, लेकिन अब दो-तीन ट्रेनों का ही ठहराव कुछ स्टेशनों पर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

इस कारण ग्रामीण क्षेत्रों से नौकरी करने वाले लोगों, छात्रों, मरीजों और व्यापारियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। एडीआरएम के आश्वासन पर किसान यूनियन ने धरना समाप्त किया। इस मौके पर यमुनानगर जिला अध्यक्ष संजू गुंदियाना, अंबाला जिला अध्यक्ष मलकीत सिंह, अंबाला युवा अध्यक्ष गुलाब पूनिया, संगठन सचिव राम सिंह, गांव ऊंचा चंदन सरपंच सतपाल सिंह, फरीदपुर सरपंच करण सिंह, कुलवंत सिंह भाटिया, रामेश्वर सिंह, रवि नवाब सिंह, परमजीत धीमान, जोगिंदर सिंह, सतीश, सेवा सिंह, मोहनलाल पप्पल आदि किसान नेता मौजूद रहे।
तंदवाल और दराजपुर रेलवे स्टेशनों पर छह ट्रेनों का ठहराव
रेलवे ने कुछ समय पहले छह मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव ग्रामीण क्षेत्रों के छोटे रेलवे स्टेशनों पर दिया है। नंबर 04501 सुबह 7.17 पर दराजपुर, 04502 सहारनपुर-ऊना हिमाचल एक्सप्रेस का शाम 6.20 बजे दराजपुर , 04501 सुबह 7.40 बजे तंदवाल स्टेशन, 04502 शाम 5.57 बजे तंदवाल स्टेशन और ट्रेन नंबर 04523 सहारनपुर-नंगलडैम शाम 5.24 बजे दराजपुर और शाम 5.47 बजे तंदवाल स्टेशन पर रुक रही हैं।

किसान यूनियन ने एडीआरएम को ट्रेन नंबर 14522 से संबंधित ज्ञापन सौंपा है। इस ट्रेन के ठहराव की अनुमति के लिए प्रस्ताव जल्द ही मुख्यालय भेजा जाएगा। उम्मीद है कि समस्या का समाधान हो जाएगा। आगामी कार्रवाई प्राप्त निर्देशों के तहत की जाएगी।
विज्ञापन

-मंदीप सिंह, डीआरएम अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें