फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपा मंडल वन शहर में प्रमुख कार्यक्रम वार्ड नंबर छह में कार्यक्रम संयोजक अशोक कक्कड़ की मौजूदगी में हुआ। विधानसभा संयोजक मनोनीत पार्षद एडवोकेट संदीप सचदेवा ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं। यह हमें जीवन की हर विधा में सहायता देते हैं।
विज्ञापन

चाहे वो ऑक्सीजन हो, वातावरण को शुद्ध करना हो, लकड़ी हो या फिर भोजन के लिए ईंधन आदि हो। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आह्वान किया कि इस अभियान को और आगे बढ़ाएं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग पौधरोपण करें और हमारा पर्यावरण शुद्ध हो। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल महामंत्री प्रीतम सिंह ने की। कार्यक्रम में मनोनीत पार्षद संदीप सचदेवा एडवोकेट, पूर्व मेयर रमेश मल, सुंदर ढींगरा, संदीप, मनीष आनंद, भारतीखन्ना, समीर गुप्ता, मनप्रीत भाटिया, लखबीर उप्पल, अश्विनी सुखीजा, दीपक भोला उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें