फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: अरुणाचल से दो महिला बाइक राइडर पहुंचीं अंबाला, एक भारत श्रेष्ठ भारत का सपना लिए बच्चों को दिया आगे बढ़ने का संदेश

Tue, 09 Nov 2021 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अंबाला

सार

बाइक राइडर अगमदुई और एलिजाबेथ ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य समाज को अरुणाचल प्रदेश के बारे में जानकारी देना है, क्योंकि उत्तर-पूर्व के अधिकतर लोग चाइनीज (चीन के निवासियों) की तरह लगते हैं। यही कारण है कि उत्तरी राज्यों में रहने वाले लोग उत्तर-पूर्व निवासियों को कोरोना कहकर बुलाने लगे थे।
विज्ञापन
टांगरी बांध के पास बच्चों का हौंसला बढ़ाते हुए इद्रिश फांडडेशन अरुणाचल प्रदेश से बाइक राइडर की ट? - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरुणाचल प्रदेश से बाइक पर देश भ्रमण पर निकलीं युवतियां अंबाला पहुंचीं। यहां इद्रिश फाउंडेशन की ओर से टांगरी बांध के पास लगाई जा रही जरूरतमंद बच्चों के लिए कक्षा का उन्होंने दौरा किया। इस दौरान बाइक राइडर अगमदुई और एलिजाबेथ ने बच्चों को भविष्य में मेहनत करने और आगे बढ़ने का संदेश दिया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य समाज को अरुणाचल प्रदेश के बारे में जानकारी देना है, क्योंकि उत्तर-पूर्व के अधिकतर लोग चाइनीज (चीन के निवासियों) की तरह लगते हैं। यही कारण है कि उत्तरी राज्यों में रहने वाले लोग उत्तर-पूर्व निवासियों को कोरोना कहकर बुलाने लगे थे। ऐसे में पूर्वांचल के लोगों को काफी बुरा लगता था। इसी सोच को बदलने के प्रयास से वह बाइक पर पूरे देश का भ्रमण करते हुए लोगों को जागरूक कर रही है।

दोनों बाइकरों ने बताया कि उत्तर-पूर्व के राज्य भी भारत देश का ही एक हिस्सा हैं और वहां रहने वाले लोग भी भारतीय हैं। उनका प्रयास है कि एक भारत श्रेष्ठ भारत का सपना साकार हो सके। इस दौरान संस्था के सदस्यों ने अरुणाचल प्रदेश से आई बाइक राइडरों का स्वागत किया और संस्था के प्रयासों के बारे में जानकारी दी। साथ ही बच्चों को अरुणाचल प्रदेश से संबंधित जानकारी देने के लिए पोस्टर भी वितरित किए गए।

टांगरी बांध के पास पहुंची अरुणाचल प्रदेश से बाइक राइडर की टीम का स्वागत करती नन्ही बच्ची इद्रिश - फोटो : Ambala

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें