फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सड़ृक हादसे में बाइक सवार की मौत, महिला घायल

Sat, 20 Jun 2026 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
मृतक बैेंक कर्मचारी
विज्ञापन
बराड़ा। बराड़ा की दशहरा ग्राउंड कॉलोनी के पास वीरवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बाइक सवार युवक की पहचान विकास (35) निवासी दशहरा ग्राउंड कॉलोनी के रूप में हुई है। वह एक निजी बैंक में कार्यरत था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंही और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी रामकरण सैनी के अनुसार विकास देर रात अपने कार्यालय से काम खत्म करके बाइक पर घर लौट रहा था। मुख्य बाजार के पास अचानक सड़क पार कर रही एक महिला उसके सामने आ गई। बाइक की टक्कर लगने के बाद विकास और महिला दोनों सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने विकास को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा है, जिसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस विकास के परिजनों के बयान और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है। संवाद

मृतक बैेंक कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें