फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कनाडा भेजने के नाम पर 7.10 लाख की धोखाधड़ी, पिता को हार्ट अटैक

Sat, 20 Jun 2026 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। कनाडा भेजने के नाम पर करेला गांव निवासी सुनीता से 7.10 लाख की धोखाधड़ी हो गई है। आरोप है कि इस ठगी और मानसिक तनाव के कारण पीड़ित के पिता ऋषिपाल को दिल का दौरा पड़ गया, जिससे वह अधरांग का शिकार हो गए हैं। नग्गल थाना पुलिस ने एसपी कार्यालय से हुई जांच के बाद आरोपी अरुण पर धोखाधड़ी की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

कलेरा गांव निवासी सुनीता पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जून 2023 में उनकी मुलाकात कुरुक्षेत्र के सेक्टर-10 नया बस स्टैंड स्थित एक दफ्तर के संचालक एजेंट अरुण से हुई थी। अरुण ने बेटे विकास को स्टडी वीजा पर कनाडा भेजने का झांसा दिया और कुल 12 लाख रुपये का खर्च बताया। एजेंट के कहने पर परिवार ने बेटे का जीआईसी खाता खुलवाकर उसमें 6 लाख 25 हजार रुपये जमा करवा दिए। आरोपी ने दो महीने में वीजा लगवाने का पक्का आश्वासन दिया व युवक का मेडिकल व कॉस पत्र भी मंगवा लिया। दिसंबर 2023 में आरोपी एजेंट ने पासा पलट दिया। उसने परिवार को कहा कि कनाडा में सख्ती चल रही है, इसलिए वह उनके बेटे को इंग्लैंड के वर्क परमिट पर भेज देगा। इसके लिए उसने 18 लाख रुपये में सौदा तय किया। पीड़ित परिवार ने 95 हजार रुपये झांसे में आकर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन व अलग-अलग तारीखों में फरवरी-मार्च 2024 तक आरोपी को थमा दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें