सढौरा से घर आ रहे बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
नारायणगढ़ के गांव गनौली लबाना निवासी जगमोहन ने बताया कि उसका बड़ा भाई सोहन सिंह मेहनत-मजदूरी करता था। भाई सोहन सिंह सढौरा की तरफ से मोटरसाइकिल पर गांव की तरफ आ रहा था। वह मारकंडा से कुछ दूरी पर नारायणगढ़ की तरफ पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर दे मारी। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई।