फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, दूसरा पीजीआई रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। अनाज मंडी के सामने रविवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे नागरिक अस्पताल नारायणगढ़ में लाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर किया गया है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि दो दोस्त बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। नारायणगढ़ अनाज मंडी के सामने किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। दोनों युवक सड़क पर गिर गए। दुर्घटना में अमन नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय थाना के अधिकारी बिच्छा राम के अनुसार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई आरंभ कर दी है। उनके अनुसार समाचार लिखे जाने तक अभी तक उन्हें दुर्घटना के बारे में शिकायत नहीं मिली है। मृतक अविवाहित बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें