फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में निकाली बाइक रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (ट्रेड डील) को लेकर बुधवार को किसानों का गुस्सा सड़क पर उतर आया। देश बचाओ मोर्चा के बैनर तले जुटे विभिन्न किसान संगठनों ने प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र में बाइक रैली निकाली। किसानों ने चेतावनी दी कि यह डील नहीं बल्कि किसानों का डेथ वारंट है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

किसानों ने प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। मांग की गई कि इस प्रस्तावित ट्रेड डील को तुरंत प्रभाव से रद्द किया जाए। ज्ञापन देने के दौरान किसानों ने अपनी स्पष्ट शर्त रखी कि वे ज्ञापन एसडीएम को ही देंगे। इसके चलते जब नायब तहसीलदार ज्ञापन लेने पहुंचे, तो किसानों ने मना कर दिया। अंततः, प्रशासनिक कार्यों में व्यस्त होने के बावजूद एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर किसानों से ज्ञापन लिया।
-
आजीविका पर पड़ेगा बुरा असर : किसान नेता
किसान नेताओं विक्रम राणा, गुरजीत सिंह, सुरेश ज्योली, मेहर सिंह और उजागर सिंह समेत अन्य ने संयुक्त रूप से कहा कि प्रस्तावित भारत-अमेरिका ट्रेड डील देश की खाद्य और आर्थिक संप्रभुता के लिए गंभीर खतरा है। उन्होंने कहा कि यह समझौता न केवल किसानों, बल्कि पशुपालकों, छोटे दुकानदारों और मध्यम वर्ग के व्यवसाय को पूरी तरह तबाह कर देगा। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसान नेताओं ने सरकार को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि इस समझौते को लागू करने की कोशिश की गई, तो देश बचाओ मोर्चा पूरे देश में लोकतांत्रिक तरीके से जन-आंदोलन छेड़ने को मजबूर होगा। इस प्रदर्शन में सतीश कुमार, गुरविंद्र सिंह, हरनेक सिंह, जसबीर सिंह, कर्म सिंह और जसविंदर सिंह सहित काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें