फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ट्रैक्टर से टकराई बाइक, बुजुर्ग की मौत, पत्नी व पोता घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। नारायणगढ़-अंबाला मार्ग पर बड़ागांव बस अड्डे के पास शुक्रवार रात सड़क किनारे बिना इंडिकेटर के खड़े ट्रैक्टर-ट्राली से बाइक टकरा गई। इस हादसे में बाइक चालक जयपाल की मौत हो गई और उनकी पत्नी परमजीत और पोता यूनिक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

आरोपी ट्रैक्टर चालक हादसे के बाद ट्रैक्टर समेत भाग गया। नारायणगढ़ थाना पुलिस ने चश्मदीद राहुल कुमार की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। कुराली गांव निवासी राहुल कुमार ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात करीब 7:45 बजे वह बाइक से नारायणगढ़ जा रहा था। उससे कुछ आगे गांव में ही रहने वाले जयपाल, अपनी पत्नी परमजीत और पोता यूनिक के साथ बाइक पर जा रहे थे।
बड़ागांव बस अड्डे से थोड़ा आगे खड़े ट्रैक्टर-ट्राली से उनकी बाइक टकरा गई। आरोप है कि ट्रैक्टर चालक ने बिना इंडिकेटर जलाए वाहन को बीच सड़क किनारे खड़ा किया था, वह बाइक सवार को नजर नहीं आया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें