फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अजमेर-चंडीगढ़ वंदे भारत से टकराई बाइक, उड़े परखच्चे

Tue, 13 Jan 2026 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला में वंदे भारत से टकराने के बाद उड़े बाइक के परखच्चे। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। छावनी रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर सोमवार दोपहर एक बड़ा रेल हादसा बच गया। कैंट और सिटी रेलवे स्टेशन के बीच मॉडल टाउन साइड से अचानक एक मोटरसाइकिल सवार रेलवे ट्रैक पर आ गया जोकि रेलवे ट्रैक से गुजर रही अजेमर-चंडीगढ़ वंदे भारत गाड़ी संख्या 20977 से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और उसके पुर्जे करीब 400 मीटर के दायरे में बिखर गए। गनीमत रही कि मोटरसाइकिल सवार समय रहते कूदकर भाग निकला, इससे उसकी जान बच गई।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर करीब 2:40 बजे गाड़ी संख्या 20977 अंबाला छावनी स्टेशन से अपने निर्धारित ठहराव के बाद रवाना हुई थी। ट्रेन जैसे ही सिटी के नजदीक मॉडल टाउन के पास किलोमीटर संख्या 201/17 पर पहुंची तो अचानक मॉडल टाउन की ओर से एक युवक मोटरसाइकिल लेकर अप लाइन पर आ गया। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए, लेकिन तब तक बाइक ट्रेन के कोच संख्या डीपीसी आईआर 243249 से टकरा चुकी थी।
ट्रेन के कोच क्षतिग्रस्त, आधे घंटे रुकी रही गाड़ी
टक्कर के कारण ट्रेन के कोच का ब्रेक पाइप सिलिंडर टूट गया और दूसरे कोच (एमसी 243254) के एयर स्प्रिंग इंडिकेटर में भी खराबी आ गई। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। तकनीकी जांच और ट्रैक साफ करने के बाद ट्रेन को दोपहर लगभग 3:10 बजे आगे के लिए रवाना किया गया। इस दौरान करीब 30 मिनट तक ट्रेन घटनास्थल पर ही खड़ी रही।
विज्ञापन

आरोपी की तलाश जारी
आरपीएफ ने मोटरसाइकिल के क्षतिग्रस्त हिस्सों को कब्जे में लेकर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट अंबाला छावनी में सुरक्षित रख लिया है। आरपीएफ प्रभारी रविंदर सिंह ने बताया कि इस मामले में संबंधित विभागों के साथ मिलकर संयुक्त रिपोर्ट तैयार की गई है। बाइक के नंबर और अन्य साक्ष्यों के आधार पर फरार आरोपी मोटरसाइकिल सवार की तलाश की जा रही है और उसके खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

अंबाला में वंदे भारत से टकराने के बाद उड़े बाइक के परखच्चे। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें