फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नगर निगम में हाउस की बैठक न होने से बड़े प्रोजेक्ट रुके, पुराने भी अधूरे

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। 10 माह बीतने के बाद भी नगर निगम हाउस की बैठक नहीं हुई। हाउस बैठक न होने से अवैध कॉलोनी को वैध करने जैसे मामले भी अधर में ही लटक गए हैं।
विज्ञापन

इन कार्यों का प्रस्ताव पास करने के लिए निगम हाउस की बैठक होनी थी। यह बैठक अभी तक नहीं हो पाई, इसके साथ ही निगम को सफाई कर्मचारी नहीं मिल पाए। यह प्रस्ताव भी हाउस बैठक न होने से पास नहीं हुआ। बैठक न होने से पार्कों के टेंडर, सड़कों व गलियों, वार्डों के विकास पर भी असर पड़ा।
विज्ञापन

एक ही बार हो पाई बजट व हाउस बैठक : बीते 8 अप्रैल को किंगफिशर में निगम की बजट व हाउस बैठक एक साथ हुई थी। इस बैठक में करीब 14 कार्यों पर प्रस्ताव पास हुआ था, इसके बाद मेयर शैलजा सचदेवा की ओर से कई बार हाउस की बैठक बुलाने के लिए निगम अधिकारियों को पत्र लिखे गए। अभी तक निगम अधिकारियों की ओर से हाउस बैठक नहीं बुलाई गई है। इस वजह से शहर को बड़ा प्रोजेक्ट भी नहीं मिल पाया है और जो प्रोजेक्ट पहले से चल रहे हैं, वह प्रोजेक्ट भी अधर में ही लटके हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें