फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू चढू़नी ग्रुप ने पावर हाउस के बाहर धरने पर बैठकर की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। खेतों में बिजली की सप्लाई आठ घंटे की मांग को लेकर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप से जुड़े किसान छावनी पावर हाउस के बाहर धरने पर बैठे। इंडस्ट्रियल एरिया में किसानों ने धरने पर बैठकर नारेबाजी की। किसानों ने 15 जून तक मांग पूरी न होने पर प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी है। किसानों को आश्वासन देने पहुंचे एक्सईएन जसनीर सिंह ने कहा कि उन्होंने उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है। जल्द ही किसानों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप के जिला प्रधान मलकीत सिंह ने कहा कि किसानों को पहले आठ घंटे बिजली मिलती थी। इसे सरकार ने घटाकर चार से पांच घंटे कर दिया। धान का सीजन आ चुका है। खेतों में ज्यादा बिजली की जरूरत है। सरकार लगातार आठ घंटे बिजली की सप्लाई दे, अन्यथा किसान पावर हाउस में खुद बैठकर बिजली सप्लाई करेंगे। अंबाला ब्लॉक प्रधान बलजिंदर सिंह ने कहा कि एक घंटा धान की पौध भरने में लग जाता है। पर्याप्त बिजली की सप्लाई न होने के कारण गन्ने और चारा की फसल सूख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें