फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के दो नए मामले, तीन हुए ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। कोरोना के दो नए मामले सामने आए हैं। राहत की बात यह रही कि तीन मरीज ठीक भी हुए हैं। अब कोरोना के कुल 23 मामले सक्रिय हैं। जिले में अब तक प्रति दस लाख की जनसंख्या पर 795137 सैंपल लिए गए हैं। कोरोना का रिकवरी रेट 98.62 फीसदी है।
विज्ञापन

कोविड-19 के दृष्टिगत जिले में वैक्सीनेशन का कार्य तेजी से किया जा रहा है। कोविन पोर्टल के डाटा के अनुसार 21 लाख 43 हजार 408 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। जानकारी देते हुए डॉ. सुनिधि करोल ने बताया कि 10 लाख 61 हजार 847 लोगों को पहली तो 10 लाख 32 हजार 671 लोगों को कोरोना से बचाव के टीके की दूसरी डोज दी गई है। निर्धारित मापदंडों के तहत यह कार्य निरंतरता से जारी रहेगा, ताकि सभी लोगों को वैक्सीनेट किया जा सके। डॉ. सुनिधि करोल ने बताया कि कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए टीकाकरण करवाना बेहद आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें