अंबाला। खेलो इंडिया में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की सेहत को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने अपनी कमर कस ली है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने टीम के साथ मिलकर दूध की डेयरियों सहित होटलों, रेस्तराओं में छापामारी कर सैंपल लिए। साथ ही लिए गए सैंपल को जांच के लिए लैब में भेजा।
उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया का शुभारंभ चार जून से हो रहा है। इसमें विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों भाग लेंगे। इसलिए उपायुक्त विक्रम सिंह के निर्देशानुसार यह अभियान चलाया गया। सभी दुकानदारों को निर्देश दिए गए कि सभी खाद्य पदार्थ ढक कर रखें व कटे हुए फल न बेचें, मिठाई को ढक कर रखें, फलों, सब्जियों व जूस आदि की रेहड़ियों को मिट्टी, धूल व मक्खियों से बचा कर रखें।