फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बठिंडा-हरिद्वार कांवड़ स्पेशल ट्रेन रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। उत्तर रेलवे ने बठिंडा से हरिद्वार के बीच चलने वाली कांवड़ स्पेशल ट्रेन को निरस्त कर दिया है। ट्रेन में यात्रियों की बेहद कम संख्या को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। रेलवे प्रशासन ने ट्रेन संख्या 04559/04560 (बठिंडा-हरिद्वार) को आगामी तत्काल प्रभाव से 27 अगस्त तक पूरी तरह रद्द करने की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन

रेलवे के अनुसार, यह कांवड़ स्पेशल ट्रेन मूल रूप से 30 जुलाई से 30 अगस्त तक संचालित होने के लिए शुरू की गई थी। लेकिन शुरुआती दिनों में ही उम्मीद से काफी कम यात्रियों के सफर करने के कारण संचालन लगातार घाटे में जा रहा था।
कमर्शियल कंट्रोल की मांग पर लगी मुहर
कमर्शियल कंट्रोल अंबाला मंडल द्वारा ट्रेन के कम ठहराव और कम टिकट बुकिंग की स्थिति को देखते हुए ट्रेन को बीच में ही बंद करने की मांग उठाई गई थी। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए महाप्रबंधक आपरेशन,उत्तर रेलवे ने इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें