ट्रेन नंबर 19223 साबरमती-जम्मूतवी एक्सप्रेस। रेलवे
अंबाला। ट्रेन नंबर 19223/19224 साबरमती-जम्मूतवी–साबरमती एक्सप्रेस का विस्तार अब श्री माता वैष्णो देवी कटरा तक कर दिया गया है। इस विस्तार से कटरा जाने वाले तीर्थ यात्रियों और स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी।
उत्तर रेलवे प्रवक्ता हिमांशु शेखर उपाध्याय द्वारा दी गई जानकारी अनुसार, इस ट्रेन को विस्तार देते हुए रास्ते में तीन नए स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव भी दिए गए हैं। अब यह ट्रेन सांबा, बड़ी ब्राह्मण और शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशनों पर भी रुकेगी। इस बदलाव का असर अक्टूबर महीने से देखने को मिलेगा। साबरमती से कटरा के लिए ट्रेन नंबर 19223, 18 अक्टूबर से सुबह 10:25 बजे चलेगी और उसी दिन शाम 18:55 बजे कटरा पहुंचेगी। कटरा से साबरमती के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 19224, 20 अक्टूबर से सुबह 4:50 बजे रवाना होगी और दोपहर 2:05 बजे साबरमती पहुंचेगी।
बॉक्स
अन्य ट्रेनों के समय में भी हुआ बदलाव
इस विस्तार के चलते रेलवे ने कई अन्य ट्रेनों के समय सारिणी में भी संशोधन किया है। इसमें वंदे भारत एक्सप्रेस, उत्तर संपर्क क्रांति, हिमसागर एक्सप्रेस और मालवा एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि अपनी यात्रा से पहले वे नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (एनटीईएस) पर नई समय सारिणी जरूर देख लें या सहायता के लिए 139 नंबर पर कॉल करें।