फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: फर्जी आधार कार्ड पर ली जमानत, 3 पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। अदालती कार्यवाही में जालसाजी और फर्जी दस्तावेजों के सहारे सिस्टम को ठगने का मामला सामने आया है। अंबाला के न्यायिक दंडाधिकारी ध्रुव सैनी की अदालत ने फर्जी जमानतदार पेश करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

इस पर रीडर की तहरीर पर सिटी थाने में आरोपी सुभाष कुमार, पहचानकर्ता साहिल गर्ग और फर्जी जमानतदार शामिल हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोर्ट में तब हड़कंप मच गया जब असली सूरज भान ने पेश होकर कहा कि उसने कभी किसी की जमानत ही नहीं ली। जांच में सामने आया कि जमानत के लिए जो आधार कार्ड लगाया गया था, उसमें 13 अंक थे, जबकि असली आधार कार्ड में केवल 12 अंक होते हैं।
वेतन रोकने का भी नोटिस : बरनाला कोर्ट के एक क्लर्क के बार-बार बुलाने पर भी पेश न होने पर कोर्ट ने सख्त नाराजगी जताई। अदालत ने क्लर्क को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला : मामला इंडो इजराइल क्रॉप साइंसेज बनाम किसान बीज भंडार से जुड़ा है। आरोपी सुभाष कुमार की जमानत के लिए 7 दिसंबर 2022 को सूरज भान नाम के व्यक्ति के दस्तावेज पेश किए गए थे। हाल ही में असली सूरज भान ने कोर्ट में अर्जी लगाकर कहा कि उसने न तो कभी जमानत दी और न ही कभी अपने दस्तावेज सौंपे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें