फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया अच्छे और बुरे स्पर्श को लेकर जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
सनातन धर्म सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। महाविद्यालय रेडक्रॉस सोसायटी के समन्वयक डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि नुक्कड़ नाटक के माध्यम से समझाया कि पॉक्सो एक्ट बच्चों के लिए एक अच्छा हथियार है। नाटक के माध्यम से बताया कि यौन अपराध केवल लड़कियों के साथ ही नहीं होता, अपितु लड़कों के साथ भी होता है। अगर ऐसा किसी के साथ होता है तो बच्चे को यह बताते हुए शर्माना नहीं चाहिए। बच्चे शर्माएंगे तो अपराध को बढ़ावा देंगे।
विज्ञापन

मास कम्युनिकेशन विभाग के सहायक प्रवक्ता अनिल कुमार यादव ने बच्चों को बताया कि अगर कोई भी आपका मित्र आपको गलत तरीके से स्पर्श करता है तो आप इसकी शिकायत कर सकते हैं। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरल शब्दों में समझाया कि किस तरह से आप एक अच्छे और बुरे स्पर्श में अंतर कर सकते हैं। विद्यालय के चेयरमैन उमा कांत ने नुक्कड़ नाटक टीम को बधाई दी। मंच का संचालन प्राध्यापिका पिंकी शाह ने किया। विद्यालय के प्राचार्य शशि शर्मा ने कहा कि आज के समय में यह आवश्यक है कि इस तरह के विषयों को लेकर विद्यार्थियों को जागरूक किया जाए। नुक्कड़ नाटक की टीम में विशेष सहगल, रमन, रश्मि, राहुल, रूपाली, अवनी, शगुन, रितिका, तनु, साहिल व अमन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें