फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बच्चों से भरे ऑटो और बाइक की टक्कर, एक छात्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। छावनी में दोपहर करीब ढाई बजे कुलदीप नगर स्थित सरकारी स्कूल की छुट्टी के समय सुंदर नगर इलाके में बच्चों से भरे एक ऑटो और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में ऑटो में सवार दूसरी कक्षा का 10 वर्षीय छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए छावनी के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

हादसे के वक्त ऑटो में करीब आठ बच्चे सवार थे, जो स्कूल की छुट्टी के बाद अपने घर लौट रहे थे। ऑटो में सवार सुंदर नगर निवासी यश गंभीर रूप से चोटिल हो गया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। तुरंत घायल बच्चे को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सिर और शरीर पर आई चोटों के चलते उसके 8 टांके लगे। घायल बच्चे की बुआ प्रीती ने बताया कि स्कूल से बच्चों को लेकर आ रहा ऑटो जैसे ही सुंदर नगर पहुंचा, यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें