फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलवारों से लैस युवकों ने 5 लोगों को किया लहूलुहान, देर रात की साढ़े 10 बजे की घटना

विज्ञापन
विज्ञापन
गली से कुत्ते को भगाने को लेकर छावनी के हरिनगर में पड़ोसियों में कहासुनी हो गई। यह कहासुनी कुछ ही देर में इतनी बढ़ गई कि एक युवक अपने साथ तीन अन्य साथियों को वहां लेकर पहुंच गया। तलवारों से लैस इन चारों युवकों ने जमकर तांडव मचाया। देर रात करीब साढ़े 10 बजे की घटना में दो सागे भाई 39 वर्षीय सुरेंद्र कुमार व 43 वर्षीय संजय यादव के अलावा सोहनलाल व उसका बेटा अमित गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में करीब 42 वर्षीय ओमप्रकाश भी चोटें आई हैं। सभी घायलों को रात करीब 11 बजे छावनी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। समाचार लिखे जाने तक उनका उपचार चल रहा था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बीडी फ्लोर मिल के पीछे हरिनगर में रात करीब साढ़े 10 बजे सोहन लाल घर के बाहर गली में खड़े कुत्ते को भगाने लगा। इसी दौरान पड़ोसी ओमप्रकाश मौके पर पहुंचा और दोनों में बहस शुरू हो गई। बहस हाथापाई में तब्दील हो गई। ओमप्रकाश को पिटता देख तलवारों से लैस चार युवक मौके पर पहुंचे। उन्होंने जमकर मारपीट करते हुए सोहन लाल पर तलवारों से वार किए। सोहन लाल को बचाने के लिए जब उसका बेटा अमित आया तो आरोपियों ने उसके जबड़े पर तलवार मार दी। यह देख जब सगे भई सुरेंद्र और संजय ने बीच-बचाव करना चाहा तो आरोपियों ने उन्हें भी अपना निशाना बनाते हुए तलवारों से हमला कर लहूलुहान कर दिया। रात करीब साढ़े 11 बजे तक करधान चौकी पुलिस से कोई भी कर्मचारी अस्पताल नहीं पहुंचा था। हालांकि अस्पताल की ओर से रुक्का भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें