फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कैरम में आत्मानंद सदन बना विजेता

Fri, 21 Aug 2026 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला सिटी के एसए जैन स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता की विजेत टीमें व ​शिक्षक। प्रवक्ता - फोटो : Samvad
विज्ञापन
अंबाला सिटी। एसए जैन सीनियर मॉडल स्कूल के ऑडिटोरियम में कक्षा चौथी और पांचवीं के विद्यार्थियों के लिए इंटर-हाउस लूडो और कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कैरम में आत्मानंद सदन अव्वल रहा।
विज्ञापन

कैरम प्रतियोगिता में आत्मानंद सदन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता। महावीर सदन दूसरे और मृगावती सदन तीसरे स्थान पर रहा। लड़कों की श्रेणी में आत्मानंद सदन ने प्रथम, महावीर सदन ने द्वितीय और मृगावती सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की श्रेणी में आत्मानंद सदन प्रथम रहा, जबकि वल्लभ और महावीर सदन संयुक्त रूप से दूसरे तथा मृगावती सदन तीसरे स्थान पर रहा।
लूडो में वल्लभ और मृगावती सदन संयुक्त विजेता : लूडो प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के बीच कड़े और रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। वल्लभ और मृगावती सदन संयुक्त रूप से ओवरऑल विजेता रहे। आत्मानंद सदन ने दूसरा और महावीर सदन ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कों की श्रेणी में वल्लभ सदन प्रथम, आत्मानंद और मृगावती सदन संयुक्त रूप से द्वितीय तथा महावीर सदन तृतीय स्थान पर रहा। संवाद

अंबाला सिटी के एसए जैन स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता की विजेत टीमें व शिक्षक। प्रवक्ता- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें