फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम बदलकर 80 हजार रुपये के हुई धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। एटीएम से रुपये निकलवाने गए व्यक्ति से 80 हजार रुपये की धोखाधड़ी हुई है। यह मामला चौड़मस्तपुर का है धोखाधड़ी की शिकायत व्यक्ति ने थाना में दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता विकास कुमार ने बताया कि जब वह चौड़मस्तपुर गांव के एटीएम में रुपये निकलवाने गए तो पहले से एटीएम में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

उस समय उनका कार्ड नहीं चल रहा था तो बदमाश ने मदद के बहाने धोखे से कार्ड बदल लिया। बातों में उलझाने के बाद बदमाश चला गया और व्यक्ति को भी कार्ड बदले जाने की भनक तक नहीं लगी। एक घंटे बाद ही उनके खाते से 40 हजार रुपये निकल गए। इसके अगले ही दिन दोबारा से 40 हजार रुपये और निकल गए। जब उन्होंने इस संबंध में बैंक अधिकारियों से बात की। मगर उनकी ओर से भी कोई जवाब नहीं दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें