फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब फल बदलने को कहा, विक्रेता ने पहले महिला फिर पित को पीटा

विज्ञापन
नारायणगढ़ में लोगों द्वारा लगाया गया जाम व मौजूद पुलिस । - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अग्रसेन चौक पर रविवार को फल विक्रेता द्वारा एक महिला को खराब फल देने पर खूब हंगामा हुआ। महिला ने विक्रेता को फल बदलकर दूसरे देने की बात कही। इस पर फल विक्रेता ने महिला के साथ गालीगलौज शुरू कर दी। गालीगलौज सुनकर अन्य फल विक्रेता भी एकत्रित हो गए। उन्होंने महिला व उनके पति के साथ मारपीट शुरू कर दी। स्थानीय लोगों को जब इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने रोष स्वरूप महिला के पक्ष में अग्रसेन चौक पर जाम लगा दिया। लगभग दो घंटे तक लगे जाम में वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने उक्त फल विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार खंड के गांव डेहर की एक महिला रविवार सुबह लगभग 11.30 बजे अग्रसेन चौक पर एक विक्रेता की रेहड़ी पर फल लेने आई थी। महिला के अनुसार फल विक्रेता द्वारा उसे खराब फल दिए गए। उसने दुकानदार को खराब फल बदलने के बारे में कहा। इस पर दुकानदार उसके साथ बदतमीजी करने लगा और गालीगलौज शुरू कर दी। महिला ने आरोप लगाया कि उक्त फल विक्रेता ने उसके बाल पकड़ कर खींचे और उसके कपड़े फाड़ने का प्रयास किया। जब महिला का पति बीच-बचाव करने आया तो फल विक्रेता के साथ चार अन्य लोगों ने उसके पति व उसकी पिटाई कर दी और जान से मारने की धमकी भी दी। इतना कुछ होते देख वहां पर काफी मात्रा में लोग एकत्रित हो गए और अग्रसेन चौक पर जाम लगा दिया। इसमें बजरंग दल के सदस्य व महिला भी शामिल हो गई। थाना प्रभारी विजय कुमार मौके पर पहुंचे तो उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही महिला से लिखित में शिकायत लेते हुए कार्रवाई की बात कही। इसके बाद जाम खोला गया।
बजरंग दल सदस्य बोले- फल विक्रेता करते हैं बहन-बेटियों से छेड़खानी
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे बजरंग दल के सदस्यों ने आरोप लगाया कि ऐसे फल विक्रेता शहर में गुंडागर्दी करते हैं। उनके द्वारा दुकानों के आगे अवैध कब्जे भी किए हुए हैं। वहीं अज्ञात प्रवासी लोगों ने सरकारी जगहों पर अवैध कब्जे कर रखे हैं और सड़कों पर रेहड़ियां व फड़ियां लगाकर रास्ता भी तंग कर दिया है। इससे आमजन को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बजरंग दल के सदस्यों ने आरोप लगाया कि यह लोग आने जाने वाली बहन-बेटियों पर भी अभद्र टिप्पणियां करते हैं। उन्होंने थाना प्रभारी से मांग की है कि इन सभी लोगों का सत्यापन किया जाए और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

नारायणगढ़ में लोगों द्वारा लगाया गया जाम व मौजूद पुलिस ।- फोटो : Ambala

नारायणगढ़ में फल विक्रेता पर कार्रवाई करने को लेकर लोगों द्वारा लगाया गया जाम।- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें