फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: गर्मी बढ़ते ही आग की घटनाएं बढ़ीं, 15 दिन में जिले में 77 स्थानों पर लगी आग

विज्ञापन
फैक्टरी में लगी आग। फाइल फोटो - फोटो : samvad
विज्ञापन
पानीपत। मौसम में तेजी से हुए बदलाव का असर नजर आने लगा है। जैसे जैसे गर्मी बढ़ रही है आग लगने की घटनाएं भी तेजी से बढ़ी हैं। पिछले 15 दिन में जिले में आग लगने की 77 घटनाएं हो चुकी हैं जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। खेतों में और फैक्टरियों में काफी नुकसान उठाना पड़ा है। उधर, आठ अप्रैल से दमकल विभाग के अनियमित कर्मी हड़ताल पर हैं, जिस कारण विभाग के लिए आग पर काबू पाना भी चुनौती है।
विज्ञापन




औद्योगिक क्षेत्र पानीपत में करीब 20 हजार छोटी-बड़ी फैक्टरियां हैं। दिनभर मशीनों के साथ काम होता है, जिस कारण जिले में आग लगने की घटनाएं भी अधिक होती हैं। खासतौर पर गर्मी के मौसम में आग की घटनाओं में वृद्धि होती ह इसका असर अप्रैल के शुरुआती दिनों में ही देखने को मिला। एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक के विभागीय आंकड़ों की बात करें तो जिले में फैक्टरी, प्लॉट और गेहूं के खेतों में आग लगने की 77 घटनाएं हुई हैं। आग लगने की घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है, वहीं फैक्टरियों में काफी नुकसान हो चुका है। किसानों की भी 70 एकड़ से अधिक फसल जलकर राख हो चुकी है।


हड़ताल के कारण बचाव कार्य बना चुनौती



आठ अप्रैल को दमकल विभाग के अनियमित कर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में हड़ताल शुरू की थी, उसी समय से सभी अनियमित दमकलकर्मी अनियमित हड़ताल पर बैठे हैं। जिस कारण विभाग में पूरे जिले में 25 दमकलकर्मी ही बचे हैं। इनके सहयोग के लिए 100 होमगार्ड और रोडवेज के 18 चालक भी तैनात किए गए हैं लेकिन, होमगार्डों को आग बुझाने का कोई अनुभव नहीं है। जिस कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आती हैं, वहीं, एक स्थान पर टीम भेजने के बाद विभाग के पास कर्मचारियों की कमी भी हो जाती है।
विज्ञापन



अभी जारी रहेगी हड़ताल, आगे और बढ़ेंगी चुनौती



आठ अप्रैल से ही हड़ताल पर बैठे दमकलकर्मियों का कहना है कि सरकार ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया है। जिस कारण अभी उनकी हड़ताल जारी रहेगी। शनिवार को भी कर्मियों ने हाली पार्क स्थित फायर स्टेशन पर जमकर नारेबाजी की। उनका कहना है कि सत्ता पक्ष का कोई भी नेता उनके पास आज तक नहीं पहुंचा है। हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन के प्रधान रणबीर सिंह ने कहा कि जब तक उनकी 22 सूत्रीय मांगों को लिखित में स्वीकार नहीं किया जाएगा तब तक धरना जारी रहेगा।


गर्मी के मौसम में आग लगने की घटनाएं तेजी से बढ़ती हैं। फैक्टरियों के मालिकों को भी इसके लिए तैयार रहने को कहा गया है, जिससे आग लगने पर समय रहते काबू किया जा सके।
विज्ञापन


-गुरमेल सिंह, जिला अग्निशमन अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें