फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आर्मी पब्लिक स्कूल और वाईएफसी ने जीते मुकाबले

विज्ञापन
अंबाला छावनी के राबर्ट पैवेलियन मैदान में फुटबाल मैच में ​भिड़ते ​खिलाड़ी। सभा
विज्ञापन
मोहिंदर सिंह फुटबॉल लीग में बुधवार को हुए तीन मुकाबले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। दूसरी मोहिंदर सिंह मेमोरियल अंडर-14 बालक फुटबॉल लीग के तहत बुधवार को तीन मुकाबले खेले गए। इन मैचों में युवा खिलाड़ियों ने शानदार खेल से दर्शकों का दिल जीत लिया। प्रतियोगिता का आयोजन फुटबॉल लवर्स वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में किया जा रहा है।
दिन का पहला मैच आर्मी पब्लिक स्कूल और एसडी विद्या स्कूल के बीच खेला गया। इसमें आर्मी पब्लिक स्कूल ने अंतिम मिनट में फील्ड गोल कर 1-0 से रोमांचक जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला डीएवी रिवर साइड और वाईएफसी रामबाग रोड के मध्य हुआ। वाईएफसी रामबाग रोड फुटबॉल क्लब ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए 2-0 से यह मैच अपने नाम किया। तीसरा मैच डीएवी रिवर साइड और केवी नंबर-4 के बीच खेला गया। यह मुकाबला गोलरहित बराबरी पर छूटा क्योंकि कोई भी टीम निर्धारित समय तक गोल नहीं कर पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
टूर्नामेंट के दौरान अमनदीप शेरा और वैभव शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों से मिलकर उन्हें आशीर्वाद दिया और उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर संस्था के प्रधान राजेश शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभा के महासचिव अशोक शर्मा ने बताया कि वीरवार को तीन और मैच खेले जाएंगे। इनमें पहला मैच केवी नंबर-तीन और वाईएफसी रामबाग रोड के बीच रॉबर्ट पवेलियन में होगा।

अंबाला छावनी के राबर्ट पैवेलियन मैदान में फुटबाल मैच में भिड़ते खिलाड़ी। सभा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें