अंबाला छावनी की राम किशन कॉलोनी में मोहम्मद जावेद के परिजन विलाप करते हुए। परिजन
अंबाला। नगर परिषद के उपाध्यक्ष ललता प्रसाद के अपने वार्ड नंबर 23 की रंगिया मंडी में वीरवार रात विवाद हो गया। आधा दर्जन के करीब युवा हाथों में डंडे सहित अन्य तेजधार हथियार लेकर एक गली में दाखिल हुए और उत्पात मचाते हुए कुछ वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया, जैसे ही युवकों को पुलिस के आने की भनक लगी तो वो मौके से खिसक गए, लेकिन युवकों की यह घटना नजदीक ही लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने अपने स्तर पर मामले की छानबीन शुरु कर दी है, हालांकि पड़ाव थाना प्रभारी धर्मबीर सिंह ने बताया कि इस संबंध में उनके पास अभी कोई लिखित में शिकायत नहीं आई है, अगर शिकायत आएगी तो उचित कार्रवाई की जाएगी। जब वार्ड के पार्षद और नगर परिषद के उपाध्यक्ष ललता प्रसाद से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कुछ युवक हथियारों के साथ गली में आए थे, उन्होंने एक बाइक को नुकसान पहुंचाया है। इस संबंध में उन्होंने पड़ाव थाना प्रभारी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि नजदीक ही एक हुक्का बार है और गली में हुड़दंग मचाने वाले युवक वहीं के बताए गए हैं। वहीं रंगिया मंडी में उत्पात के बाद स्थानीय निवासियों में डर का माहौल है, इसलिए पुलिस ने भी क्षेत्र की गश्त बढ़ा दी है।