संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात नर्सिंग आफिसर के साथ मारपीट हो गई। छावनी के आनंद नगर बब्याल निवासी नर्सिंग आफिसर रिंकू देवी ने मारपीट के आरोप अपने पति नरेश कुमार पर लगाए हैं। साहा थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच आरंभ कर दी गई है। रिंकू देवी ने बताया कि उसकी शादी नरेश कुमार के साथ वर्ष 2003 में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार संपन्न हुई थी। इस शादी से उनके पास दो बच्चे हैं। उनका पति शादी के समय से ही उन्हें परेशान करता था और घरेलू हिंसा करता रहा था। इसलिए वह अपने बच्चों के भविष्य को देखते हुए अपने घर ले आई थी। आरोपी ने पहले भी नवंबर 2024 को घर पर मारपीट की थी और उसके खिलाफ साहा थाने में दरखास्त दी थी, लेकिन यहां उसने अपनी गलती मानते हुए राजीनामा कर लिया था और आश्वासन दिया था कि वह भविष्य में ऐसा नहीं करेगा लेकिन इसके बावजूद उसने 26 अक्तूबर की रात को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समलेहड़ी में घुसकर उसके साथ मारपीट की, वह इस दौरान अपनी ड्यूटी पर नर्सिंग आफिसर के पद पर उपस्थित थीं।