फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली कॉस्मेटिक सामान बनाने की एक और फैक्टरी पकड़ी

विज्ञापन
पेटी में रखा ब्रांडेड सामान। - फोटो : Ambala
विज्ञापन
ड्रग कंट्रोल और सीआईए-2 की संयुक्त कार्रवाई के दौरान वीरवार के बाद शुक्रवार को नकली सामान बनाने की दूसरी फैक्टरी पकड़ी गई। फैक्टरी से लाखों रुपये का कच्चा व तैयार सामान जब्त किया गया। फैक्टरी में नामी कंपनियों का कॉस्मेटिक का सामान बनाया जा रहा था। यह फैक्ट्री मोहड़ा स्थित श्री कृष्ण कृपा गोशाला धर्मार्थ ट्रस्ट के पास चल रही थी। फैक्टरी को खेतों के बीच बनाया गया था ताकि किसी को शक न हो। फैक्टरी से भारी मात्रा में शैंपू, अन्य सामान व लाखों रुपये की मशीनें बरामद की गई।
विज्ञापन

छापामारी शुक्रवार दोपहर लगभग तीन बजे की गई। मौके पर सीआईए-2 के इंचार्ज विजेंद्र वालिया व वरिष्ठ ड्रग कंट्रोल अधिकारी सुनील दहिया विभागीय कर्मचारियों के साथ मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार यह फैक्टरी पिछले लगभग तीन साल से चल रही थी। फैक्टरी में ही कार्यालय और एक कमरा भी बना हुआ था। छापामारी के दौरान शैंपू की बोतलें, स्कैनर व ड्रम में भरा कच्चा सामान बरामद किया गया है। उक्त कार्रवाई हिंदुस्तान यूनिलीवर की टीम की शिकायत पर की गई। प्राथमिक जानकारी के तहत फर्म का नाम आकाश कॉस्मेटिक बताया गया है। ड्रग कंट्रोल अधिकारी सुनील दहिया ने बताया कि फैक्टरी से मिले सामान को जब्त कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार फैक्टरी से कुछ लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।
दो दिन में दूसरी फैक्टरी पकड़ी
छावनी क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन दूसरी फैक्टरी पकड़ी जाने से मामला काफी संवेदनशील हो गया है। वीरवार को भी महेशनगर क्षेत्र की सोनिया कॉलोनी में एक नकली सामान बनाने की फैक्टरी का पर्दाफाश ड्रग कंट्रोल और सीआईए-2 की संयुक्त टीम ने किया था। टीम ने मौके से सामान और करोड़ों रुपये की मशीन को जब्त किया था।

सामान की जांच करती हुई टीम।- फोटो : Ambala

इस मशीन से तैयार होता है सामान।- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें