फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी नहीं होने की शिकायतों से खफा निगम आयुक्त ने बदली अधिकारियों की कार्यप्रणाली

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। लगातार अनापत्ति प्रमाण पत्र को लेकर मिल रही शिकायतों पर नगर निगम आयुक्त ने एमई विपिन बूरा और जेई गुरजीत को इस कार्य से हटा दिया है। अब अनापत्ति प्रमाण पत्र से जुड़े पोर्टल एक का स्तर एमई दिनेश गर्ग देखेंगे वहीं पोर्टल दो के स्तर की कमान अब एक्सईएन सुखविंद्र सिंह को सौंप दी गई है। यह आदेश नगर निगम आयुक्त ने मंगलवार देर शाम जारी किए।
विज्ञापन

नगर निगम कार्यालय से जनता को अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने में पिछले कई महीनों से परेशानी झेलनी पड़ रही थी। सदन में भी कई पार्षदों ने अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने को लेकर अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए थे। यही नहीं गत दिवस प्रॉपर्टी डीलर एसोसिएशन के प्रधान कृपाल सिंह सैनी ने भी नगर निगम में धरना देकर अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने को लेकर अधिकारियों पर लेन-देन के आरोप लगाते हुए विरोध प्रकट किया था। नगर निगम के उप आयुक्त अमन ढांडा ने 13 जुलाई को अनापत्ति प्रमाण पत्र का कार्य देख रहे दोनों अधिकारियों के बदलने की फाइल चलाई थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए निगम आयुक्त ने दोनों अधिकारियों को बदल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें