फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: खराब हुई फसल का मुआवजा न मिलने पर भड़के

Tue, 28 Oct 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के पदा​धिकारी नगराधीश अ​भिषेक गर्ग को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह ने सोमवार को उपायुक्त कार्यालय पर फिजी वायरस से धान की खराब हुई फसल का मुआवजा देने के लिए धरना प्रदर्शन किया। यूनियन पदाधिकारियों ने नगराधीश अभिषेक गर्ग को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व यूनियन के जिला प्रधान गुरमीत सिंह माजरी ने किया। उन्होंने बताया कि धान की फसल में फिजी वायरस नामक बीमारी आने से किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा। इस बीमारी की वजह से धान की फसल की पैदावार प्रति एकड़ 2 से 3 क्विंटल तक रह गई। उन्होंने कहा कि सरकार ने पोर्टल पर मुआवजे के लिए फिजी वायरस को लेकर कोई विकल्प भरने के लिए नहीं दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि किसानों ने ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपना खराबा-नुकसान चढ़ाया था, लेकिन मौके पर खेतों में जाकर किसी भी प्रशासनिक अधिकारी ने फसल को सत्यापित नहीं किया। उन्होंने सरकार से मांग की है कि जिस किसान के नाम धान का पोर्टल चढ़ा है। उसके पोर्टल के हिसाब से कितनी धान उनके पोर्टल में कम गिराई गई है। उसके अनुसार 15 हजार रुपये प्रति एकड़ किसानों को मुआवजा दिया जाए ताकि उनकी आर्थिक मदद हो सके। उन्होंने कहा कि अगर किसानों की मांगों का समाधान नहीं किया जाता तो किसान आगामी रणनीति तैयार करने पर मजबूर होंगे। इस दौरान कुलदीप सिंह मोहड़ी, मनजीत सिंह मछौंडा सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें