फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कर्मियों ने गृहमंत्री को ज्ञापन सौंप रखीं मांगें

विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कर्मियों व सहायकों का मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहा। उपायुक्त कार्यालय पर एकत्रित होकर आंगनबाड़ी कर्मियों व सहायकों ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। वहीं, कर्मचारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज व विधायक असीम गोयल को मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। गृहमंत्री ने उनकी समस्याओं का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा कि जब तक सरकार कर्मचारियों की सभी मांगें नहीं लेती तब आंगनबाड़ी कर्मी और सहायकों का धरना जारी रहेगा। उन्होंने मांगों के बारे में बताया कि उनकी 2018 में मांगों को लेकर सरकार के साथ सहमति बनी थी। इसके बाद भी सरकार ने आदेशों को अभी तक लागू नहीं किया। इसके अलावा सरकार ने कैथल की एक प्रधान को भी बेवजह निलंबित कर दिया। उसे बहाल करने की भी कर्मचारियों ने मांग की। साथ ही उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कर्मियों के ऊपर से एनजीओ को हटाया जाए, ताकि वह सरकार के नीचे रहकर ही काम कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें