फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सेना के जवान से 31 हजार की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। सेना के जवान से बाइक बेचने के नाम पर 31 हजार 500 रुपये की धोखाधड़ी हो गई। जवान सोनू ने बताया कि शातिर ने पहले तो ओएलएक्स के जरिए उससे संपर्क कर सौदे के मुताबिक पैसे ले लिए।
विज्ञापन

फिर बोला कि थोड़ा काम करवाकर सुबह दे देगा। बाइक मांगने गया तो धमकाया। अंबाला सिटी थाना पुलिस ने शिकायतकर्ता यूपी के टेकार गांव निवासी सोनू की शिकायत पर राजेश के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। यह कार्रवाई विश्वासघात की धाराओं के तहत हुई है। शिकायकर्ता सोनू का कहना था कि वह पिछले 13 साल से सेना में कार्यरत है।
उसकी तैनाती अंबाला की यूनिट में हो रखी है। बाइक खरीदने के लिए ओएलएक्स पर देख एक नंबर पर संपर्क किया था। 18 सितंबर को सिटी के सरस्वती नगर निवासी राजेश कुमार अपने बेटे को संग लेकर मानव चौक पर आया था।
विज्ञापन

बाइक देखने के बाद 31 हजार 500 रुपये में सौदा तय हुआ था। उसी समय पैसे गूगल पे के जरिए दे दिए थे। इतने में राजेश कुमार ने कहा कि बाइक में थोड़ी दिक्कत आ रही है वह सुबह ठीक करवाकर दे देगा। अगले दिन फोन किया तो राजेश ने बाइक भी नहीं दी और न ही पैसे लौटाए। अपने स्तर पर जांच की तो पता चला कि यह बाइक राजेश के नाम पर नहीं है। इस तरह से उसने धोखाधड़ी की। पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें