फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कुरुक्षेत्र व यमुनानगर के साथ चलेगा अंबाला का टीबी मुक्त अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत अंबाला का स्वास्थ्य विभाग अब कुरुक्षेत्र व यमुनानगर के साथ मिलकर गतिविधियां बढ़ाएगा। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने संस्था के साथ मिलकर अपना वर्ल्ड हेल्थ सहयोगी भी बनाया है। यह सहयोगी मरीजों की खोज करने में मदद करेंगे। वहीं मरीजों के एक्स-रे करवाने के लिए भी इंतजाम करेंगे। जिससे कम समय में अधिक से अधिक मरीजों की पहचान हो सके। वर्ष के अंत तक जिले को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य पूरा करने के लिए ही यह कदम उठाए जा रहे हैं। मरीजों को ढूंढने के बाद उनके उपचार में तेजी लाई जाएगी।
विज्ञापन

सैंपलिंग का दायरा भी बढ़ाया
स्वास्थ्य विभाग की टीबी विंग ने मरीजों की जांच में तेजी के लिए सैंपलिंग का दायरा बढ़ा दिया है। जहां पहले एक हजार लोगों की जनसंख्या पर 30 लोगों के सैंपल लिए जाते थे तो वहीं अब इसे बढ़ाकर 60 कर दिया गया है। इसके साथ ही ओपीडी में आने वाले छाती के दो प्रतिशत मरीजों की जांच होती थी अब इसे पांच प्रतिशत तक कर दिया गया है। भर्ती होने वाले मरीजों के सैंपलिंग को भी 10 प्रतिशत कर दिया गया है। किसी भी स्वास्थ्य केंद्र में कुल मरीजों में से 10 प्रतिशत मरीजों की जांच अनिवार्य हो गई है।
100 दिनों का जांच अभियान भी जारी
स्वास्थ्य विभाग की ओर से 100 दिनों तक चलने वाला विशेष जांच अभियान जारी है। जिसमें स्वास्थ्य कर्मी व टीबी चैंपियन घर- घर जाकर लोगों के सैंपल ले रहे हैं। इसके साथ जिन मरीजों में हल्के लक्षण दिखाई देते हैं उन्हें आगे के उपचार के लिए परामर्श भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक की रणनीति तैयार
विभाग की ओर से टीबी मरीजों की जांच के लिए शुक्रवार को एक प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया। जिसमें नागरिक अस्पताल से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक माइक्रोप्लानिंग करवाई हुई। जिसके आधार पर टीबी मरीजों की जांच होगी। इस प्रशिक्षण में टीबी के अन्य कार्यक्रमों के बारे में भी चर्चा की गई।
हमारी ओर से वर्ष के अंत तक जिले को टीबी मुक्त बनाने का प्रयास जारी है। जिसके लिए ही यह कार्यक्रम शुरू किया गया है। एसीएस की ओर से आदेशों के आधार पर ही आगे की कार्यवही जारी है।
विज्ञापन

-डॉ़ सीमा सचदेवा, डीटीओ स्वास्थ्य विभाग अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें