फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: टीबी मुक्त अभियान में अंबाला प्रदेश में अव्वल, 191 पंचायतें सम्मानित

विज्ञापन
अंबाला छावनी में सम्मान प्राप्त करने वाले पंचायत प्रतिनि​धि उपायुक्त के साथ। प्रवक्ता
विज्ञापन
अंबाला। पंचायत भवन में वीरवार को सम्मान समारोह आयोजित हुआ, इसमें उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बेहतर कार्य करने वाली 191 ग्राम पंचायतों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। इनमें 10 पंचायतों को स्वर्ण, 79 को रजत और 102 को कांस्य पदक प्रदान किए गए। उपायुक्त ने कहा कि टीबी लाइलाज नहीं है, बशर्ते मरीज इलाज बीच में न छोड़े। सरकार मरीजों को नि:शुल्क इलाज के साथ पौष्टिक आहार के लिए 1000 रुपये प्रति माह दे रही है।
विज्ञापन

उन्होंने सरपंचों से आह्वान किया कि वे मरीजों से भेदभाव खत्म कर उन्हें मुख्यधारा में लाएं। इस दौरान टीबी मुक्त अभियान में अंबाला को हरियाणा में प्रथम आने पर विभाग की पीठ थपथपाई, इसके साथ ही किशोरियों के लिए एचपीवी वैक्सीन के प्रति जागरूकता पर जोर दिया गया। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. रेनू बेरी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें