फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अंबाला खंड टू को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चुना

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शिक्षा विभाग ने निशुल्क विद्यार्थी परिवहन सुरक्षा योजना के तहत अंबाला खंड टू को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चुना है। प्रदेश में प्रत्येक जिले से एक-एक खंड को इस योजना के तहत चुना गया है। इस योजना का उद्देश्य हरियाणा राज्य के सरकारी विद्यालयों में पढ़ रहे कक्षा पहली से 12वीं तक के विद्यार्थियों को निशुल्क विद्यार्थी परिवहन सुरक्षा योजना उपलब्ध करवाना है। इस योजना को लेकर विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों से विद्यार्थियों की एमआईएस पोर्टल पर जानकारी मांगी है। ये जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि निशुल्क विद्यार्थी परिवहन सुरक्षा योजना के लिए अंबाला खंड टू को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चुना गया है। एमआईएस पोर्टल पर दिए गए परिवहन लिंक पर विद्यार्थियों की संख्या को डाला जा रहा है। इस लिंक पर बच्चे की जानकारी, दूरी, रूट नंबर व वाहन की जानकारी डाली जाएगी। इसको लेकर सभी राजकीय स्कूलों से जानकारी मांगी गई है। बीते वर्ष विभाग के पास योजना के तहत 25 लाख रुपये आए थे। यह पैसा खर्च किया गया था। अब योजना के तहत स्कूलों के बैंक खाता खुलवा दिए गए हैं। यह पैसा सीधा स्कूलों के खाते में डाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें