फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रीट लाइट की रोशनी से गुलजार होगा अंबाला-साहा नेशनल हाइवे, सर्दी व धुंध की आहट को देखते हुए गृहमंत्री ने दिए आदेश

विज्ञापन
गृह मंत्री अनिल विज अपने आवास पर विभिन्न अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए। - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला। छावनी से साहा तक जगाधरी रोड फोरलेन प्रोजेक्ट के तहत बनी सड़क नई स्ट्रीट लाइट की रोशनी से गुलजार होगी। सर्दी की आहट और धुंध को देखते हुए गृहमंत्री ने स्ट्रीट लाइट को जल्द ही ऑन करने के आदेश दिए हैं। गृह मंत्री विज ने बताया कि जगाधरी रोड पर नई स्ट्रीट लाइटों को लगाने का काम पूरा हो चुका है और आगामी दिनों में जल्द ही इन्हें ऑन कर दिया जाएगा। वहीं नेशनल हाइवे जगाधरी रोड पर फोरलेन निर्माण कार्य तेजी से पूरा हो और छोटी-छोटी दिक्कतें जल्द दूर हों।
विज्ञापन

इसे लेकर भी गृह मंत्री निवास पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में एडीसी व नगर परिषद के प्रशासक सचिन गुप्ता, डीएमसी धीरेंद्र खड़गटा सहित नेशनल हाइवे अथॉरिटी, पीडब्ल्यूडी, नगर परिषद, पब्लिक हेल्थ व बिजली निगम के अधिकारी मौजूद रहे। गृह मंत्री अनिल विज ने बैठक के दौरान कहा कि लघु सचिवालय का निर्माण कार्य आगामी दिनों में पूरा होने वाला है। इस एरिया के आसपास भी हाइवे निर्माण कार्य को पूरा किया जाए। रोड पर जहां-जहां कार्य में कुछ दिक्कत आ रही है, वहां पर अधिकारियों की संयुक्त टीम मौके का निरीक्षण करें ताकि कार्य को तेजी से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी यह भी सुनिश्चित करें कि कार्य पूरी गुणवत्तापूर्वक हो। जगाधरी रोड से अलग-अलग बाजारों में जाने वाले वाहन चालकों के एंट्री प्वाइंट जल्द से जल्द दुरुस्त किए जाएं ताकि वाहन चालकों को सुविधा मिले। एंट्री प्वाइंट पर नालों के ऊपर मजबूत स्लैब डाली जाए ताकि भारी वाहनों के गुजरते समय यह क्षतिग्रस्त न हो। इसके अलावा अन्य कई पहलुओं पर बैठक के दौरान गृह मंत्री ने अधिकारियों के साथ चर्चा की।
छावनी की लाइफ लाइन है जगाधरी रोड
छावनी की लाइफ लाइन कही जाने वाली जगाधरी रोड करीब 220 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जा रही है। छावनी से साहा तक जगाधरी रोड को फोरलेन किया जा रहा है। रोड को पहले से ज्यादा चौड़ा करने के अलावा सर्विस लेन, पानी निकासी के लिए ड्रेन, डिवाइडर, एलईडी स्ट्रीट लाइट, ट्रेफिक लाइट एवं अन्य सुविधाओं का प्रावधान हाइवे पर किया जा रहा है। रोड निर्माण कार्य पूरा होने पर कैंट के निवासियों को इसका सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा और उन्हें जाम से मुक्ति मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें