अंबाला आरटीओ कार्यालय के चपरासी को कैंटर से नीचे फेंकने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार इम्पाउंड कैंटर को कार्यालय का चपरासी सुरेश कुमार चालक के साथ बैठकर साहा के पास पार्किंग में खड़ा करने जा रहा था। तभी चालक ने मौका पाकर वारदात को अंजाम दे दिया।
अंबाला आरटीओ कार्यालय के चपरासी को चंडीगढ़ के चालक ने अपने चलते कैंटर से नीचे फेंक दिया। बताया जाता है कि मंगलवार को आरटीओ ने कलालटी गांव के पास चेकिंग के दौरान बिना दस्तावेज के कैंटर को इम्पाउंड किया था। अभी कार्यालय का चपरासी सुरेश कुमार चालक के साथ बैठकर कैंटर को साहा के पास पार्किंग में खड़ा करने जा रहा था कि मौके देखते ही चालक ने चपरासी को नीचे फेंक दिया और फरार हो गया।
विज्ञापन
ट्रक सेगिरकर चपरासी गंभीर रूप से चोटिल हो गया। मुलाना पुलिस ने शिकायत मिलने पर कैंटर चालक पर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और हत्या का प्रयास आदि कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस को दी शिकायत में सिटी के जगाधरी गेट निवासी सुरेश कुमार वर्मा ने बताया कि वह आरटीओ कार्यालय अंबाला छावनी में ग्रुप डी के तहत चपरासी पद पर कार्यरत है। मंगलवार को दोपहर के समय वह आरटीओ सुशील कुमार व हेडकांस्टेबल मुकेश कुमार के संग कलालटी गांव के पास चेकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन
तभी नारायणगढ़ की तरफ से चंडीगढ़ नंबर का एक कैंटर चालक आया। रोकने के बाद दस्तावेजों को जांचा तो वह पूरे नहीं थे। न तो चालक पर हरियाणा टैक्स, फिटनेस सर्टिफिकेट, इंश्योरेंस था और न ही प्रदूषण कार्ड। आरटीओ ने कार्रवाई करते हुए सुशील कुमार ने गाड़ी को इम्पाउंड कर दिया था।
गाड़ी को साहा के पास मारकंडा पार्किंग यार्ड में छोड़ने जा रहे थे। जैसे ही वह कैंटर में झाडूमाजरा टी-प्वाइंट के पास नोहनी पहुंचा तो आरोपी ने कैंटर को झाडू माजरा की तरफ मोड़ दिया। चालक को रोकने के लिए बोला तो उसने चलते कैंटर से धक्का देकर नीचे फेंक दिया। नीचे गिरने पर उसकी टांग सहित शरीर के कई हिस्से पर चोटें आई। तभी फोन पर स्टाफ को सूचित किया और आरटीओ स्टाफ ने अस्पताल पहुंचाया।