ड्राइवर दीना की मंडी निवासी अनुराग भी मामूली चोटें आई है। हादसे में परिणीति व प्रिंयका कानपुर अस्पताल में उपचाराधीन है। हादसे की सूचना मिलने के बाद अंबाला से परिवार के अन्य सदस्य कानपुर पहुंचे।
महाकुंभ में स्नान करने के लिए प्रयागराज जा रहे अंबाला के निशांत बाग के रहने वाले परिवार की कार व बच्चों की स्कूल में टक्कर हो गई। यह हादसा बुधवार सुबह गाजियाबाद-कानपुर हाईवे पर उज्जैना के बहादुरपुर गांव के पास हुआ था। इस हादसे में अंबाला छावनी बीडी फ्लोर मिल के पीछे निशांत बाग निवासी 40 वर्षीय सुमित, उसकी पत्नी 38 वर्षीय प्रिंयका व 18 वर्षीय बेटी परिणीति चोटिल हो गए।
विज्ञापन
इसके अलावा ड्राइवर दीना की मंडी निवासी अनुराग भी मामूली चोटें आई है। हादसे में परिणीति व प्रिंयका कानपुर अस्पताल में उपचाराधीन है। हादसे की सूचना मिलने के बाद अंबाला से परिवार के अन्य सदस्य कानपुर पहुंचे। घायल सुमित ने बताया कि वह 12 फरवरी की रात को अंबाला से पहली बार महाकुंभ में स्नान के लिए निकले थे। अचानक यह हादसा हो गया। इस हादसे में परिणीति के पेट में चोट लगने के कारण वह गंभीर है।
इस हादसे में मैजिक सवार 9 स्कूली बच्चे भी हो गए थे चोटिल
बताया जाता है कि कार व मैजिक में टक्कर के बाद कुल 14 घायल हुए थे। इनमें मैजिक सवार स्कूली बच्चे थे। मैजिक में बच्चे अपने स्कूल की तरफ जा रहे थे जो हादसे से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।