फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अंबाला बार एसोसिएशन चुनाव - पहले दिन ही सभी प्रमुख पदों पर उतरे दावेदार

विज्ञापन
बार एसोसिएशन के कार्यालय में चुनाव अ​धिकारी संदीप सचदेवा को नामांकन देते प्रत्याशी। बार
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला सिटी। अंबाला बार एसोसिएशन के आगामी चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अंबाला सिटी स्थित बार एसोसिएशन के कार्यालय में सोमवार से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के पहले ही दिन विभिन्न पदों के लिए दावेदारों ने उत्साह के साथ अपने पर्चे दाखिल किए। पहले ही दिन लगभग सभी प्रमुख पदों पर नामांकन आने से कचहरी परिसर में चुनावी माहौल पूरी तरह से गर्मा गया है।
नामांकन प्रक्रिया की जानकारी देते हुए चुनाव अधिकारी संदीप सचदेवा व संजीव वशिष्ठ ने बताया कि चुनाव को लेकर वकीलों में काफी अच्छा रुझान देखने को मिल रहा है। 11 सितंबर को बार एसोसिएशन में विभिन्न पदों पर चुनाव कराए जाएंगे।
विज्ञापन

अध्यक्ष : रमन शर्मा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।
उपाध्यक्ष : महिला आरक्षित पद के लिए कुलवंत कौर, सामान्य श्रेणी के लिए सुभाष बहगल तथा बैरन जसपाल ने अपनी दावेदारी ठोकी है।
सचिव : विक्रम सैनी और सचिन ने अपने पर्चे भरे हैं।
सह-सचिव : इस पद के लिए महिला वकीलों में खासा उत्साह दिखा, जहां तीन महिलाओं ने नामांकन किया है। इनमें कविता आहलूवालिया, नितिका और हिमांशी चावला शामिल हैं।
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष : मोहम्मद नईम ने अपना पर्चा दाखिल किया है।
महिला कार्यकारी सदस्य: नैन्सी सहित कुल चार महिला दावेदारों ने नामांकन भरा है।
कल ही कर सकेंगे नामांकन
चुनाव अधिकारियों के मुताबिक नामांकन प्रक्रिया 2 सितंबर की शाम 4 बजे तक जारी रहेगी। इसके बाद दाखिल किए गए नामांकनों की स्क्रूटनी की जाएगी और उम्मीदवारों को नाम वापसी का समय दिया जाएगा। प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम चुनावी तस्वीर साफ होगी। पहले ही दिन सभी पदों पर दावेदारी आने से इस बार मुकाबला काफी दिलचस्प होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें