फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala: अचानक कार का दरवाजा खुलने से एक्टिवा टकराई, महिला की मौत, मां-बच्चे घायल

Mon, 03 Jul 2023 08:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

सीलाल अस्पताल के बाहर हादसा हुआ था। 55 वर्षीय सास कमलेश को छावनी नागरिक अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मां-बच्चे घायल है। घायल महिला की बहू की शिकायत पर कार चालक पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
मृतक कमलेश का फाइल फोटो, हादसे में घायल मां-बच्चा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के अंबाला के महेश नगर स्थित सी लाल अस्पताल के ठीक सामने अचानक कार का दरवाजा खुलने पर तेज रफ्तार एक्टिवा टकरा गई। हादसा इतना खतरनाक था कि एक्टिवा सवार सास की मौत हो गई। जबकि बहू और उसके दोनों बच्चों को चोटें आईं।
विज्ञापन


हादसे के बाद राहगीरों की मदद से 55 वर्षीय सास कमलेश को छावनी नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इलाका पुलिस ने घायल रितु के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। उधर, पुलिस अस्पताल के सीसीटीवी भी खंगालेगी, जिससे कि स्थिति स्पष्ट हो सके।
 

महेश नगर स्थित टांगरी बांध किनारे अमन नगर निवासी घायल रितु ने बताया कि उसके पति महेश नगर में फ्रूट की रेहड़ी लगाते हैं। दोपहर के समय वह अपनी सास कमलेश और दो बच्चों के साथ पति को खाना देने के लिए गई थी। जैसे ही वह लौट रहे थे कि सी लाल अस्पताल के बाहर खड़ी कार के चालक ने अचानक से ड्राइवर साइड वाला दरवाजा खोल दिया।

 

इतने में वह कुछ समझ पाती कि एक्टिवा सहित टकराने के बाद नीचे गिर गए। सास के गिरते ही उनकी नाक से खून बहना शुरू हो गया था। जब तक अस्पताल लेकर जाते तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। हादसा कार चालक के लापरवाही के दरवाजा खोलने के कारण हुआ है। बहु रितु की शिकायत पर कार चालक पर मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। -सुशील, जांच अधिकारी महेश नगर थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें