फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amandeep Murder: छह साल से था अफेयर, प्रेमी ने इसलिए प्रेमिका को मारकर जलाई लाश, फिर हिमाचल के जंगल में फेंका

Fri, 15 May 2026 03:34 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, अंबाला

सार

ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझ गई है। मां की जांच रिपोर्ट लेने निकली युवती की प्रेमी ने हत्या की थी। इसके बाद पोंटा साहिब के जंगलों में लाश को जलाकर फेंक दिया। तीन दिन से लापता युवती की प्रेमी ने जहरीला पदार्थ देकर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
अमनदीप की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाला के बराड़ा में तीन दिन पहले घर से मां की टेस्ट रिपोर्ट लेने निकली युवती के लापता होने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। युवती की उसके प्रेमी ने ही जहरीला पदार्थ देकर हत्या कर दी थी। प्रेमी ने साक्ष्य मिटाने के लिए शव को बोरे में भरकर पोंटा साहिब स्थित हिमाचल प्रदेश के सिरमौर के जंगलों में ले जाकर आग लगा दी। 
विज्ञापन


बराड़ा थाना पुलिस ने इस मामले में बराड़ा निवासी प्रेमी संदीप को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने नाहन में ही पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
Trending Videos

छह वर्षों से था प्रेम प्रसंग, प्रेमिका ने शादी के लिए बोला तो दिया जहर
डीएसपी सुरेश कौशिक ने बताया कि करीब छह वर्षों से प्रेमी संदीप का अमनदीप के साथ प्रेम प्रसंग था। शादी के दबाव से पीछा छुड़वाने के लिए आरोपी ने युवती को जहरीला पदार्थ खिलाकर मौत के घाट उतार दिया। 

 

आरोपी संदीप को वीरवार कोर्ट में पेश कर पांच दिन का रिमांड मांगा जाएगा ताकि वारदात में प्रयुक्त सामान और अन्य साक्ष्य बरामद किए जा सकें। पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि उसने पेट्रोल डालकर शव को जलाया था।
 

दोनों जहर खाएंगे कहकर युवती को दिया झांसा
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि सोलर इन्वर्टर का काम करने वाले आरोपी संदीप ने झांसा दिया कि दोनों मिलकर जहर खा लेंगे। आरोपी ने युवती को तो जहर खिला दिया लेकिन खुद नहीं खाया। जब युवती की मौत हो गई तो उसके शव को बोरे में डालकर अपनी कार से हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के जंगलों में ले गया। बताया कि आरोपी संदीप खुद विवाहित है और डेढ़ साल से एक किराये पर कमरा लिया हुआ था। उसी में वारदात को अंजाम दिया।
 

कार ट्रैकिंग से कातिल तक पहुंची पुलिस, लैब से रिपोर्ट लेने गई थी
अंबाला शहर निवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी भांजी अमनदीप कौर मंगलवार सुबह अपनी कैंसर पीड़ित मां के टेस्ट की रिपोर्ट लेने बाजार गई थी। कुछ देर बाद उसका फोन बंद हो गया। जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की थी। 
 

रेलवे स्टेशन के पास एक अंडरपास के समीप दुकानों के ऊपर बने कमरे में अमनदीप को जाते देखा गया। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो अमनदीप के ऊपर जाने के काफी देर बाद एक युवक नीचे आया। वह एक रेहड़ी चालक के साथ मिलकर एक बोरे को नीचे लाया और उसे रेहड़ी पर लादकर ले गया। आरोप है कि यह बैग जनकपुरी स्थित विश्वकर्मा मंदिर के नजदीक एक कार में रखा गया। 

 
विज्ञापन

पुलिस ने जब रेहड़ी चालक को हिरासत में लिया तो पता चला कि संदीप बोरे को एक कार में ले गया था। संदीप की कार को ट्रैक करना शुरू किया। लोकेशन हिमाचल की ओर मिलने पर हरियाणा पुलिस ने सिरमौर हिमाचल पुलिस से संपर्क साधा और संयुक्त ऑपरेशन चलाया। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो आरोपी शव को पेट्रोल डालकर जला रहा था। पुलिस ने अधजली लाश बरामद कर आरोपी को मौके से ही पकड़ लिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें