फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

63 हजार 407 मीट्रिक टन धान की हुई खरीद , 51 प्रतिशत का अब तक हो चुका उठान

विज्ञापन
agriculture - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला। जिले में सोमवार को धान की सरकारी खरीद जरूर हुई लेकिन यह खरीद चार दिन पहले हुई खरीद से भी कम रही। चार दिन पहले शुक्रवार को जिले की सभी मंडियों में करीब 20 हजार 975 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई थी लेकिन सोमवार को यह खरीद 19 हजार 137 मीट्रिक टन ही हुई। मंडी में धान की आवक बढ़ने के बावजूद खरीद कम होने का मुख्य कारण गेट पास नहीं बनना रहा।
विज्ञापन

सर्वर ठप रहने और स्लो चलने के कारण यह दिक्कतें आ रही हैं। इसी कारण किसानों को गेट पास के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। अब तक जिले की सभी मंडियों में कुल 63 हजार 407 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। बड़ी बात यह है कि 32 हजार 539 मीट्रिक टन धान की लिफ्टिंग हो चुकी है। यानी करीब 51 फीसद धान का मंडियों से उठान कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें