फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलोवीरा जूस की आड़ में शराब तस्करी प्रकरण में 4 और आरोपी गिरफ्तार, मित्तल की जामनत याचिका टली

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। एलोवीरा जूस की आड़ में शराब तस्करी के मामले में चार और आरोपियों को एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया है। अब तक इस मामले में पुलिस 17 आरोपियों को काबू कर चुकी है। पकड़े चार नए आरोपियों को अब पुलिस ने पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया है। इनसे पुलिस कई पहलुओं पर पूछताछ कर रही है। उधर इस मामले में न्यायिक हिरासत में चल रहे शराब कारोबारी प्रदीप मित्तल की जमानत याचिका पर अदालत ने सुनवाई टाल दी है। अब पकड़े गए आरोपियों की पहचान शहजादपुर के मुकंदपुर वासी अनिल कुमार, संदीप कुमार, रोहित व पहल सिंह के तौर पर हुई है। जांच टीम की मानें तो ये आरोपी भी शराब तस्करी से जुड़े इस रैकेट में शामिल थे।
विज्ञापन

दस हजार नकली रम भी पुलिस ने जब्त की
इस मामले में पुलिस ने एलोवीरा जूस की आड़ में शराब तस्करी के बड़े मामले का खुलासा होने के बाद पहले 290 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की थी। इसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी गौरव राणा व प्रिंस की निशानदेही पर दो गोदामों पर भी रेड की थी। एक गोदाम से पुलिस को 293 पेटी शराब मिली जबकि दूसरे गोदाम से तैयार की जा रही नकली ओल्ड मोंक रम की करीब दस हजार बोतल जब्त की थी। जब्त शराब हरियाणा के अलावा गुजरात, पंजाब, बिहार समेत कई राज्यों में सप्लाई होती थी।
मंगलवार को होगी मित्तल की जमानत याचिका पर सुनवाई
शराब कारोबारी प्रदीप मित्तल की जमानत याचिका पर अदालत ने सुनवाई एक दिन के टाल दी है। अब मंगलवार को फिर याचिका पर सुनवाई होगी। सोमवार को भी याचिका पर सुनवाई हुई। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।
विज्ञापन

एलोवीरा जूस की आड़ में शराब तस्करी के मामले में चार नए आरोपी काबू किए हैं। अब तक इस मामले में 17 आरोपी पकड़े जा चुके हैं। शराब कारोबारी प्रदीप मित्तल की याचिका पर मंगलवार को सुनवाई होगी।
विज्ञापन

-मोहन लाल, एसएचओ, पंजोखरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें