फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: स्केटिंग के बाद अब वात्सल्य स्कूल में बनेगा बॉक्सिंग रिंग

विज्ञापन
अंबाला छावनी ​स्थित कैंटोनमेंट बोर्ड का कार्यालय। फाइल फोटों - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फोटो-20-
विज्ञापन


- खेल प्रतिभाओं को निखारेगा कैंटोनमेंट बोर्ड, खर्च होंगे 25 लाख,
-तोपखाना परेड की खाली जगह पर हॉकी व फुटबाल स्टेडियम का प्रस्ताव भी होगा तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। खेल प्रतिभाओं को तराशने और युवाओं को नशे व मोबाइल की लत से दूर रखने के लिए कैंटोनमेंट बोर्ड एक परियोजना तैयार करने में जुट गया है। बोर्ड अब क्षेत्र के उभरते खिलाड़ियों की सहूलियत के लिए करीब 25 लाख रुपये खर्च करने जा रहा है।
स्केटिंग रिंग की कामयाबी के बाद अब बोर्ड का ध्यान मुक्केबाजों और फुटबॉल-हॉकी खिलाड़ियों पर केंद्रित है। इसके तहत वात्सल्य स्कूल में जहां आधुनिक बॉक्सिंग रिंग बनाया जाएगा, वहीं तोपखाना परेड मैदान की खाली जमीन पर हॉकी और फुटबॉल स्टेडियम बनाने का खाका भी तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

कैंटोनमेंट बोर्ड का उद्देश्य न सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना है, बल्कि बच्चों को प्रोफेशनल कोचिंग देना भी है। इसके लिए मैदानों में माहिर कोच तैनात किए जाएंगे, जो स्कूल के बच्चों के साथ-साथ क्षेत्र के अन्य खेल प्रेमियों को भी बारीकियां सिखाएंगे। बोर्ड का प्रयास है कि जल्द ही बच्चों को यह सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएं, ताकि वे खेलों में माहिर हो सकें।

बॉक्स
मिलेंगी अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं
कैंट बोर्ड द्वारा संचालित वात्सल्य स्कूल में पहले ही स्केटिंग रिंग का संचालन हो रहा है। अब यहां बॉक्सिंग रिंग का निर्माण किया जाएगा। हरियाणा को वैसे भी बॉक्सिंग का पावरहाउस माना जाता है, ऐसे में स्थानीय बच्चों को घर के पास ही अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिलेंगी। तोपखाना परेड ग्राउंड की खाली पड़ी जमीन को खेल के बड़े केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी है। इसके लिए हॉकी और फुटबॉल स्टेडियम का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। मैदान बनने से कैंट के सैंकड़ों युवाओं को अभ्यास के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन


कोट

कैंटोनमेंट बोर्ड क्षेत्र के बच्चों को बेहतरीन खेल सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। बजट से खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जा रहा है। बॉक्सिंग रिंग के साथ-साथ हॉकी और फुटबॉल स्टेडियम का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। अनुभवी कोचों की देखरेख में यहां से बेहतरीन खिलाड़ी निकलेंगे, जो देश-दुनिया में अंबाला का नाम रोशन करेंगे।
राहुल आनंद शर्मा, सीईओ, कैंटोनमेंट बोर्ड,अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें