फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटलाइजेशन के बाद परीक्षा संचालन हुआ आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। आर्य गर्ल्स कॉलेज में कॉलेज के नॉन टीचिंग स्टाफ सदस्यों के लिए सात दिवसीय संकाय का आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण शिविर के छठे दिन परीक्षा विभाग कुरुक्षेत्र से राजीव कुमार व अनिल सिंगला ने परीक्षा संबंधी जानकारी उपलब्ध करवाई। अनिल सिंगला ने कहा कि डिजिटलाइजेशन होने के बाद अब परीक्षा संचालन आसान हो गया है। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. अनुपमा आर्य ने कहा कि परीक्षा एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसका ऑनलाइन संचालन होना बेहद खुशी का विषय है। राजीव ने बताया कि अब कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सभी कार्य ऑनलाइन माध्यम से सुचारु रूप से चल रहे हैं। अब सभी कार्य जैसे इंटरनल असेसमेंट, ऑनलाइन परीक्षा, ऑनलाइन रिजल्ट आदि कार्य आसान हो गए हैं। इससे हर वर्ग को सुविधा मिली है।
विज्ञापन

उन्होंने परीक्षा तंत्र के छोटे से छोटे पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि अब ऑनलाइन माध्यम से कॉलेज व विद्यार्थी विश्वविद्यालय से जुड़ चुके हैं। इस दौरान अजय मित्तल, चार्टर्ड अकाउंटेंट ने इनकम टैक्स के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने रिटर्न ऑनलाइन माध्यम से भरने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इनकम टैक्स में सेविंग कैसे मदद करती है और कैसे रिबेट मिलती है। अजय ने व्यक्ति अपनी सेविंग को अच्छी तरह कैसे इनवेस्ट करें, इस बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें