फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों पर रोजगार सृजन की बड़ी जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। राजकीय बहुतनीकी संस्थान शहर में खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग द्वारा आयोजित एमएसएमई सप्ताह के तहत जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। मुख्यातिथि खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग हरियाणा के सहायक निदेशक अशोक कुमार यादव ने विद्यार्थियों को स्वरोजगार का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों पर रोजगार सृजन की बड़ी जिम्मेदारी है। उन सभी को स्वरोजगार के बारे में सोचना और गंभीर होना आवश्यक है। संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. राजीव सपरा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों को उद्यमी बनने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता केवीआईसी के तकनीकी विशेषज्ञ अमित चोपड़ा ने इस अवसर पर पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन की मदद से विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि रोजगार मिलना आज के समय में कठिन होता जा रहा है इसलिए स्वरोजगार की ओर बढ़ना अच्छा विकल्प होगा। स्वरोजगार स्वयं की आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ-साथ अन्य लोगों के लिए रोजगार का सृजन करता है। उन्होंने बताया कि स्वरोजगार के लिए धनात्मक मनोदृष्टि और रवैया अत्यंत आवश्यक है। खादी और ग्रामोद्योग आयोग की विभिन्न योजनाओं के तहत आप खुद उद्योग और व्यवसाय शुरू करने के लिए 50 लाख रुपये तक लोन विनिर्माण क्षेत्र में ले सकते हैं। इसके अलावा 20 लाख रुपये तक का लोन सेवा क्षेत्र में ले सकते हैं। इसमें 15 से 30 प्रतिशत तक अनुदान का प्रावधान है। उन्होंने विभाग की हॉटट्रेडिंग योजना के तहत इकाई स्थापित करने के लिए सहयोग देने के बारे में भी बताया।
कार्यक्रम में संस्थान के डिप्लोमा अंतिम वर्ष के लिए आयोजित इस शिविर में मैकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रानिक्स, ऑटोमोबाइल, कंप्यूटर इंजीनियरिंग के लगभग सौ से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन संस्थान की आत्मनिर्भर सेल के सहयोग से किया गया। इसमें विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना (पीएम ईजीपी) के बारे में बताया गया। केवीआईसी के सहायक निदेशक सोहनलाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस अवसर पर एमएसएमई से राकेश कुमार, संस्थान से सुभाष भारद्वाज, दीपक पूनिया, प्रवीण और रोहित उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें