फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: भीड़ नियंत्रण के लिए दो प्रमुख ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच

विज्ञापन
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 3 पर आई आम्रपाली एक्सप्रेस में चढ़ने की को​शिश करती मीना - फोटो : File Photo
विज्ञापन
अंबाला। रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ और लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए प्रमुख ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला लिया है। इससे नांदेड़ और श्री माता वैष्णो देवी कटरा जाने वाले श्रद्धालुओं सहित अन्य यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने में राहत मिलेगी।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के आदेशानुसार ट्रेन नंबर 12486 श्रीगंगानगर-नांदेड एक्सप्रेस में 28 नवंबर को दो थर्ड एसी/स्लीपर कोच जोड़े जाएंगे। वापसी में ट्रेन नंबर 12485 नांदेड-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस में तीन दिसंबर को अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।
वहीं, पश्चिम रेलवे की ओर से ट्रेन नंबर 19223/19224 साबरमती-कटरा एक्सप्रेस में 12 नवंबर को अतिरिक्त थर्ड एसी और सेकेंड क्लास कोच लगाए जाएंगे।
उत्तर रेलवे के प्रवक्ता हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि संबंधित मंडलों को पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम में कोचों की जानकारी अपडेट करने और स्टेशनों पर नोटिस बोर्ड के माध्यम से यात्रियों को सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 3 पर आई आम्रपाली एक्सप्रेस में चढ़ने की कोशिश करती मीना- फोटो : File Photo

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें