फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आरिक्षत कोच में अनारक्षित टिकट यात्रियों का कब्जा

विज्ञापन
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 3 पर आई आम्रपाली एक्सप्रेस में चढ़ने की को​शिश करती मीना
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। छठ पर्व पर घर पहुंचने की आस में महीनों पहले कंफर्म टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर बुधवार को निराशा हाथ लगी। ट्रेनों में उमड़ी बेकाबू भीड़ के बीच आरक्षित सीटों वाले यात्रियों को अपने कोच तक पहुंचने का रास्ता नहीं मिला।
परिवार और बच्चों के साथ बद्दी व कालका से पहुंचे यात्रियों ने ट्रेन में सवार होने के लिए दरवाजों पर काफी देर तक धक्के खाए, लेकिन अंदर मौजूद जनरल टिकट धारकों की भीड़ ने रास्ता नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आखिरकार, ट्रेन से सफर की उम्मीद छोड़कर उन्होंने छावनी बस अड्डे का रुख किया और बिहार जाने वाली बसों में सीट तलाशने लगे। बुधवार दोपहर करीब 12:45 बजे कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ के कारण हालात बेहद गंभीर हो गए। प्लेटफॉर्म पर पैर रखने तक की जगह नहीं थी। आरक्षित बोगियों में अनारक्षित यात्रियों के कब्जे के कारण कंफर्म टिकट धारकों को अपनी बर्थ तक पहुंचने में परेशानी हुई।

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 3 पर आई आम्रपाली एक्सप्रेस में चढ़ने की कोशिश करती मीना

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 3 पर आई आम्रपाली एक्सप्रेस में चढ़ने की कोशिश करती मीना

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 3 पर आई आम्रपाली एक्सप्रेस में चढ़ने की कोशिश करती मीना

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें